Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

वर्षों से बिछड़े हमीदिया कॉलेज के पूर्व छात्रों का हुआ मिलन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। लंबे अरसे बाद शासकीय हमीदिया कॉलेज के पूर्व छात्रों एवं छात्र नेताओं का समागम एमपी नगर के मिलन रेस्टोरेंट में हुआ। पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में हमीदिया कॉलेज के 1976 बैच से लेकर 2022 के पूर्व छात्र शामिल हुए। इसमें हमीदिया कॉलेज के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अभय राजन सक्सेना, अशोक चतुर्वेदी, अशोक अरोरा और आलोक गोस्वामी के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व महासचिव और पूर्व सचिव भी उपस्थित रहे। हमीदिया कॉलेज के पूर्व छात्रों और पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों की यह पहली बैठक थी। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जैसे कि सांस्कृतिक, सामाजिक और खेलकूद गतिविधियां शुरू की जाएंगी। साल भर में कम से कम 3 ऐसे आयोजन किए जाएंगे जिसमें सभी पूर्व छात्रों का समागम हो सके। इसके अलावा हमीदिया कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़ने के लिए सदस्यता फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। संगठन का उद्देश्य यह भी है कि सदस्यों के सुख-दुख में एक साथ खड़े नजर आए। संगठन शहर के विकास में भी अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाएगा। इस बैठक के आयोजन के मुख्य सूत्रधार छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी और आलोक गोस्वामी के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं संजय कुदेशिया ने अहम जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा बैठक में छोटा बाबू राय, महेंद्र सिंह बुंदेला, राजेंद्र सिंह चौहान, अजय श्रीवास्तव नीलू, शैलेंद्र लहरी, मनोहर छाबड़िया, सुखदेव चुघ, हरि सिंह गुर्जर, संजय नाहर, सुखमल जैन, शैलेश बाबा, विकास पाराशर, शैलेंद्र जैन, सुबोध श्रीवास्तव, मुकेश राय, प्रदीप चौहान, संतोष जोशी विजय सक्सेना और राजेंद्र चौकसे आज उपस्थित थे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply