अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र. 23 पुरानी गल्ला मंडी के रहवासी इन दिनों पेयजल की समस्या से परेशान हैं। यहां विगत 8 दिनों से पानी की सप्लाई नही हो रही है। पार्षद सचिन सिंघई ने बताया कि मोटर खराब हो गई है, ठीक होते ही चालू कर दी जाएगी। इसके अलावा जब से कालोनी बनी है तबसे सड़क नही बनाई गई। सड़को में बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जिसमे गंदा पानी भरा रहता है। जिससे कारण बीमारी पनप रही है। इस सड़क से स्कूल के बच्चे रोज निकलते हैं। गाड़ियों के निकलते समय गंदा पानी घरों में आता है या रहवासी के ऊपर भी गिरता है। इसके अलावा यहां स्ट्रीट लाइट भी अधिकतर बंद रहती है। बार-बार शिकायत के बाद बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। कालोनी के वाशिंदों ने मांग की है कि पानी की सप्लाई नर्मदा के पानी की टंकी से जोड़कर की जाए। अभी पानी रेस्ट हाउस के ट्यूवबेल से आ रहा है। जिसकी कभी भी मोटर ख़राब हो जाती है।

