Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल

फोटोग्राफी की दुनिया अद्भुत दुनिया – मुख्यमंत्री श्री चौहान

1 min read
Text Size:

भोपाल – मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फोटोग्राफी की दुनिया, एक अद्भुत दुनिया है। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। फोटोग्राफी के कार्य से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा की जयंती के अवसर पर रेतघाट स्थित उद्यान में उपस्थित फोटोग्राफर्स को विश्व फोटोग्राफी दिवस बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस फोटोग्राफी की कला के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अनेक फोटोग्राफर्स के साथ छायाचित्र खिंचवाए और स्वयं भी फोटोग्राफर्स के चित्र कैमरे से क्लिक किए। छायाकार बंधुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केक काटकर फोटोग्राफी दिवस मनाया। भोजताल के पास फोटोग्राफर्स के समूह ने अपने कैमरों से आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को कैद किया।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply