
प्रदीप साहू, खातेगांव। नगर की जनता जनार्दन ने राष्ट्रभक्ति का जुनून लिए हाथों में तिरंगा थामे पिछले 9 वर्षों से तिरंगा यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, मैं आपका हृदय से अभिनंदन वंदन स्वागत करता हूं। नेमावर की टेकरी मणिगिरी पर्वत पर 5 शहीदों को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। यह देशभक्तों ने फांसी के फंदे को भी हंसते-हंसते चुना, उन लोगों ने जीवन का पुष्प भारत माता के चरणों में समर्पित किया और इस देश को आजाद कराया। साथियों आज आजाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास तेजी से हो रहा है। मैं आज आपके सामने यह कहना चाहता हूं कि इस देशभक्ति के जज्बे को हम सब को इसी प्रकार बनाए रखना है। हमारे देश के जांबाज सैनिक एवं पुलिस जवान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षाबल रात-रात भर जागकर हमारी सुरक्षा की चिंता करते हैं, उन सब के प्रति हमारे मन में सम्मान बना रहे। हम सभी लोग देश के लिए सेवा देने वालों को नमन करें। नेमावर की मणिगिरी टेकरी से तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ। सफलतम 9 वर्षों से आप सब देशभक्तों की उपस्थिति में यह तिरंगा यात्रा अपने ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए हुए है। उक्त विचार तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में उपस्थित देशभक्तों को बस स्टैंड पर भाजपा मंडल खातेगांव के मंच से विधायक आशीष शर्मा ने व्यक्त किए।

आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों
अपने अंदाज में विधायक आशीष शर्मा में हजारों देशभक्ति के बीच देशभक्ति का गीत मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों… देखो यह धरती हम सबकी माता है, सोचो आपस में क्या अपना नाता है। हम आपस में लड़ बैठे तो देश को कौन संभालेगा, कोई बाहर वाला घर से हमें निकालेगा, आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों को सुनाया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान जयकरो से खातेगांव नगर गूंज उठा।
मणिगिरी पर्वत से तिरंगा यात्रा का हुआ आगाज
खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के नेमावर नाभितीर्थ क्षेत्र मणिगिरी पर्वत से विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा में सर्वप्रथम मणिगिरी पर्वत पर सैनिकों का सम्मान किया गया। वहीं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा लिए वाहनों से भाजपा कार्यकर्ता एवं देशभक्ति का जज्बा रखने वाले देशभक्त नेमावर पहुंचे। हजारों की संख्या में भारत माता का जयकारा करते हुए तिरंगा यात्रा खातेगांव पहुंची।
भाजपा मंडल ने किया तुलादान एवं सम्मान समारोह
भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल के नेतृत्व में विधायक आशीष शर्मा का फलों से तुलादान किया गया एवं भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी ने 51 किलो की पुष्पमाला से तिरंगा यात्रा के नायक विधायक आशीष शर्मा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय कबीर लोक गायक देवराज नगर, संत लालजी गंगराड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सोनी, भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा, निलेश जोशी, श्रीमती उषा रवि शर्मा, रजनी यादव पार्षद, डॉ. आरएन यादव, ललित गुर्जर, नेमावर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पवार सहित बड़ी संख्या मेंं भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा का खातेगांव के अग्रसेन चौराहा, इमली बाजार, अटल चौक, जवाहर चौक, गणेश मंदिर, नेमावर रोड, कन्नौद रोड, पंचमुखी बालाजी हनुमान मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, राजनीतिक मंच व विभिन्न समाजजनों के मंच एवं नगर परिषद के पार्षद एवं अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में, अंतोदय समिति अध्यक्ष शेखर अग्रवाल भाजपा, नगर अध्यक्ष सतीश मित्तल, डॉ. बीएम गुप्ता, गोविंद गोरा पार्षद, ओम प्रकाश अग्रवाल, नेमावर पहुंचकर जिला मंत्री उषा शर्मा द्वारा पुष्पवर्षा कर विधायक आशीष शर्मा का अभिनंदन किया गया। जैसे-जैसे यात्रा का काफिला आगे बढ़ता गया भारत माता के जयकारे के नारे गूंजते रहे। हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में युवा मंडली वंदे मातरम भारत माता की जय के साथ वाहनों से आगे बढ़ रहे थे।
संदलपुर, नेमावर, खातेगांव में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
संदलपुर बस स्टैंड पर ललित गुर्जर मित्र मंडल संतोष मंडलोई, मनोहर गुर्जर, डॉ. आरएन यादव एवं साहू, राठौर समाज व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत व सम्मान किया। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर अजय तिवारी एवं साथियों ने पुष्पवर्षा की, मनोज यादव मित्र मंडल ने भी विधायक आशीष शर्मा का अभिनंदन किया। तिरंगा यात्रा में नेमावर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, खातेगांव नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका चौधरी, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, कन्नौद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, हरणगांव मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा, नेमावर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पवार, कन्नौद मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष ककोडिया व दूर-दूर से कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर स्वागत किया और यात्रा को ऐतिहासिक बनाया।
Views Today: 2
Total Views: 72

