महर्षि अरविंदो जयंती एवं काव्य गोष्ठी संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र हरदा में ब्रिगेडियर राजेश जोशी एवं पीएन सिरोठिया एवं सिविल सोसायटी के सदस्यों ने 15 अगस्त पर झण्डा वंदन किया। महर्षि अरविंदो का 150वां जन्म दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमे स्कूलों एवं कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.आनंद झवर, अरविंदो सोसायटी के सूरज नारायण मोहता, वनमाली सृजन केंद्र हरदा इकाई के संयोजक ज्ञानेश चौबे एवं उमेश शर्मा ने महर्षि अरविंदो के जीवन चरित्र के बारे में प्रकाश डाला एवं देश निर्माण में उसके योगदान पर चर्चा की। हरदा के विभिन्न स्कूलों से चयनित छात्रों को पुरस्कार वितरण किए गए। मंच संचालन सुश्री स्वाती गुरु ने किया। आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक काव्य गोष्ठी का आयोजन शाम 7 बजे बाहेती कॉलोनी किसान भवन में किया। जिसमें स्थानीय कवियों ने अपनी कविताएं एवं गीत गजल से वीर सैनानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी की अध्यक्षता रामशंकर मुकाती ने की। मुख्य अतिथि सुनील बागरे, विशेष अतिथि अरविंद अग्रवाल थे। सरस्वती वंदना कपिल दुबे ने प्रस्तुत की। नन्ही बिटिया अक्षिति दुबे ने भारत वंदना में एक गीत वीर धरा पर मेहनत की फसलें जो भी वो जाता हैं, इतिहासों के पन्नों पर वो नाम अमर हो जाता हैं सुनाया। साथ ही वन्दे मातरम गाना हैं हमें वन्दे मातरम गाना हैं गीत को उपस्थितजनों ने गुनगुनाया। कवि जीआर गौर ने मेरा भारत महान मेरा भारत महान प्रीत की रीत सिखाये रे, कवि मोहम्मद तारिक ने गजल से सभी की तालियां बटोरी। कवि रतन सोलंकी ने बदन से लिपटा तिरंगा हैं हटाऊं कैसे, सो गया लाल मेरा उसको जगाऊं कैसे, कवि दुर्गेश नन्दन शर्मा ने ये आजादी जी गई हां पिचहत्तर साल, जश्न मनाने चल दिये इठला भारत लाल, कवि लोमेश गौर ने हिंदी की बिंदी का मतलब हिंदी में समझाते हैं, हिंदी भाषा ऐसी जिसके शब्द भाव बतलाते हैं। कवि जयकृष्ण चांडक ने पता मुझको चला जब तिरंगा ओढ़कर देखा, कवि जोहर साहब ने सुंकू न मिल सका सब कुछ बला ने लूट लिया, बचे लम्हों को भी फना ने लूट लिया, कवि श्याम शर्मा ने लिखा हुआ नसीब भी टाला नही गया, समंदर से आगे दरिया नही गया, कपिल दुबे ने आजादी का दिन ये मिला हैं वीरों के बलिदान से देश का कोना कोना गुंजा वन्दे मातरम गान से, कुशल मंच संचालक वनमाली सृजन केंद्र हरदा के संयोजक ज्ञानेश चौबे ने वीर सैनानियों की वीर गाथा को बताया एवं काव्यमयी आयोजन से वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना एक सार्थक पहल बताया। रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र हरदा के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश शर्मा ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 42

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!