वार्ड 28 में स्वच्छता अभियान चलाकर दिलाई स्वच्छता की शपथ

अनोखा तीर, हरदा। स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड क्र. 28 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्र. 61 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर गीता पांडे ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर झाड़ू लगाई और उपस्थित महिलाओं व युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान देने वाले युवाओं और सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ग्रीन हरदा-क्लीन हरदा, स्वच्छ भारत-श्रेष्ठ भारत सहित स्वच्छता के नारे लगाए गए और लोगों से अपने पितरों की स्मृति में एक पौधा लगाने की अपील की गई।

0 Views

Leave a Reply