Skip to content
Sunday, 22 November 2026
हरदा

डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन हरदा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिद्धार्थ जैन को संरक्षक, आलोक जैन को जिलाध्यक्ष तथा रोहित तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के पुनर्गठन से जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। नई कार्यकारिणी में रामनिवास जाट, अक्षय तोमर, दिलीप शर्मा एवं डॉ. भागवत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सत्यम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा मनमोहन कुशवाह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार गणेश राजपूत, कृष्ण गुर्जर एवं दिनेश पाटिल को सह सचिव नियुक्त किया गया है। यश पचौरी एवं सुश्री रानी खान सहित अन्य पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं राजेश गौर एवं रघुवंशी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में युवाओं एवं विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन पर खेल प्रेमियों एवं शतरंज खिलाड़ियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और जिले में शतरंज खेल के विकास की उम्मीद जताई।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply