जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन

-मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को  
अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2026 पूर्वार्द्ध के तहत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10.30 बजे जिला मुख्यालय पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने आदेश जारी कर प्ररूप-19 भाग-तीन, जिला स्तरीय प्ररूप-23, प्ररूप-25 प्रमाण पत्र एवं प्ररूप-26 ग की अधिसूचना तैयार करने हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय हरदा के सहायक सांख्यिकी अधिकारी लक्ष्मी पन्नाम, शिक्षा विभाग हरदा के उ.मा. शिक्षक नितिन सोनी, तहसील कार्यालय हरदा के सहा. ग्रेड-2 उमराव सिंह हरियाले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय हरदा के सहा. ई-गवर्नेंस प्रबंधक अनुराग चौरसिया तथा जिला पंचायत कार्यालय हरदा के डाटा एंट्री ऑपरेटर हरिओम गौर की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक हरदा को सुरक्षा व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को 2 कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था तथा प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज को टेबल-कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Views

Leave a Reply