संविधान निर्माता का चित्र न लगाकर किया झंडा वंदन छात्र संगठन ने किया विरोध

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास-  आजादी के स्वतंत्रता दिवस के दौरान देवास जिले के ग्राम टप्पा सुकल्या के शासकीय विद्यालय में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र न लगाकर झंडा वंदन किया गया। वही के स्कूली छात्र द्वारा
डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन उज्जैन संभाग अध्यक्ष संदीप मालवीय को फोन पर इस बात की सूचना दी तो अध्यक्ष मालवीय ने तत्काल स्कूल प्रिंसिपल सुदामा से फोन पर पर चर्चा कर डॉ. अंबेडकर का चित्र ना लगाने का कारण पूछा। प्रिंसिपल सुदामा ने अपमानजनक बातें कर अध्यक्ष मालवीय का फोन काट दिया।
जिसके पश्चात अध्यक्ष मालवीय संगठन के हाटपिपलिया तहसील अध्यक्ष अजय गंगवाल को तत्काल टप्पा स्कूल भेजा। अध्यक्ष गंगवाल के पहुंचने पर स्कूल में ताला लगा था। सर से बातें करने पर ताला नहीं खोला गया। कुछ देर बहस करने के बाद ताला खोला गया। उसके बाद अध्यक्ष गंगवाल एवं उनके साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्कूल में बाबा साहब अंबेडकर का चित्र लगाकर माल्यार्पण किया। इस दौरान हाटपीपल्या तहसील महासचिव दीपक गोंड मनोज सोलंकी, संदीप गंगवाल, विजय कशेश्रिया व सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
67 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!