इंटक कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण, बांटी मिठाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  इंटक कार्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वंतत्रता दिवस पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इंजीनियरिंग मजदूर संघ (इंटक) संगठन द्वारा मिश्रीलाल नगर स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुए आयोजन में मुख्य अतिथि मोंटू दरबार ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि दरबार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की एकजुटता रखने एवं संगठन को सहयोग करने की अपील की। साथ ही गजरा गियर्स के कर्मकारों का दर्द अपना समझकर हर संभव मदद करने का वादा किया।

इंटक  प्रधान मंत्री लाखन सिंह ने गजरा गियर्स में हुई तालाबन्दी व समझौते के संबंध में अपने विचार रखते हुए मैनेजर को चेतावनी दी कि हम अपना हक व समझौता लेकर रहेंंगे। इसके लिये हमे कहीं भी जाना पाड़े या कितनी परेशानी उठानी पड़े हम तैयार है। संचालन इंटक मीडिय़ा प्रभारी मुनीश नामदेव ने किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर संतोष भावसार, शंकरलाल चौधरी, आनंदसिंह चौहान, विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, विपिन दीवान, खीरेश्वर हार्डिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी व महिलायें भी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!