डॉ. अंबेडकर वाचनालय में मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  डॉ. आंबेडकर वाचनालय सिद्धार्थ नगर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि कैलाश राजपूत एवं विशेष अतिथि मदनलाल जेठवा साहब ने ध्वजारोहण किया। संचालन भूतपूर्व सैनिक रामचंद्र सूबेदार ने किया। विशेष अतिथि राधेश्याम मालवीय, प्रहलाद  दामोदर राव, वासुदेव राव तायडे, राकेश गजभिये, राजकुमार शिरसाट, कैलाश बौद्ध, विक्रम देवड़ा, गोपाल बामणिया, सत्यवान पाटिल, महिला शक्ति प्रमिला पाटिल, सुनंदा शिरसाट उपस्थित थे। समस्त वक्ताओं ने अपने देश में शोषण को समाप्त करने का आव्हान करते हुए शोषितो से हवन कराया कि वह सभी एक झंडे के नीचे आकर पूंजीवादी सरकार को परास्त करे। सांप्रदायिकता, जातिवाद, पाखंडवाद अंधविश्वास और संविधान विरोधी ताकतों से किस प्रकार  विजय प्राप्त करना है इस पर प्रकाश डाला। सभा में इस बात पर भी जोर दिया कि जाति विहीन वर्ग विहीन समाज की स्थापना करना है।

देश और राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर देश को चलाने चलाने के लिए सरकार ध्यान आकर्षित किया। केवल स्त्री पुरुष दो जातियां है। अत: सभी जन व सभी राजनीतिक पार्टियां अंतर जाति अंतर धार्मिक शादियों को बढ़ावा देवें। इस प्रकार से मनुवाद को जड़ मूल से समाप्त किया जा सकता है। मानवतावादी समाज की स्थापना की जा सकती है। अंत में सत्यवान पाटिल ने देवास नगर से आए सभी प्रबंध नागरिकों, महिला शक्ति व बच्चों का मिठाई वितरण कर आभार माना। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की जय, भारत का संविधान जिंदाबाद, डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को समापन हुआ। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं महिला शक्ति व बच्चे उपस्थित थे।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!