शहर की बेटी ने जिले में फिर शहर का नाम किया रोशन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – शहर की एक ऐसी बेटी सोनाली पवार जो दिन रात गौ सेवा कार्यों में हमेशा अग्रसर रहती है। जिनके द्वारा अभी तक कई गौवंश का उपचार करवाया गया और कई मृतक गौवंश का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। शहर की नंदा मार्ग निवासी सोनाली पवार को विगत कुछ माह पहले ही अमरकंटक में सर्वोदय जैन तीर्थ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें गौ सेवा के लिए सम्मानित किया था। इस दौरान उन्हें श्री चौहान ने 50 हजार रुपए का चेक स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था। जहा उक्त कार्यक्रम गौ संवर्धन बोर्ड के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। जिसके बाद आज इस बेटी ने ही शहर का नाम खरगोन जिले में ऊंचा किया। जहा 15 अगस्त मंगलवार को जिला कलेक्टर शिवराज वर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने एक कार्यक्रम के सोनाली को गौ सेवा के प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

201 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!