सनी गुरुदत्ता, कालापीपल- नगर में अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गादास के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। वही राठौर समाज द्वारा दुर्गादास राठौड़ के चित्र पर फूल माला अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। राठौर समाज के समाजजनों ने बताया दुर्गादास राठौर सहनशील पराक्रमी योद्धा थे ।आज मारवाड़ जोधपुर की जो स्थिति है दुर्गादास राठौर नहीं होते तो शायद यह स्थिति नहीं होती ।
देश व धर्म के लिए सर्वस्व बलिदान करने वालों को ही समाज सम्मान देते हुए श्रद्धा से याद करता है। ऐसे ही वीर राठौड़ दुर्गादास हुए हैं। जिन्होंने मारवाड़ राज्य की रक्षा के लिए संपूर्ण जीवन लगा दिया उनके इसी त्याग व समर्पण के लिए उन्हें संपूर्ण भारत में राष्ट्र वीर के रूप में याद किया जाता है। यह बात सकल राठौर समाज ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 385 वी जयंती पर कही समाज के लोगों ने बताया कि वीर दुर्गादास का जन्म 13 अगस्त 1638 में मारवाड़ राज्य के सलवा नामक स्थान पर हुआ था ।
माता नेतकुंवर पिता आसकरण की ही तरह उनमें भी बाल्यकाल से ही वीरता व अदम्य साहस भरा था। सुबह 9:30 बजे गणेश मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई ।जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई माधव गार्डन पहुंची। जहां समाजजनों द्वारा स्वागत, सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें समाज के 15 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन रमेश राठौर मास्टर साहब और दिनेश राठौर कपड़े वालों, द्वारा किया गया । इस अवसर पर सामाजिक वरिष्ठ जनों का उद्बोधन में ओम प्रकाश राठौर मेडिकल वाले ,ओमप्रकाश राठौर गट्टू भइया और अन्य सामाजिक लोगों का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में आभार वकील विष्णु राठौर द्वारा किया गया।
Views Today: 2
Total Views: 260

