जाने किस किस को दी गई क्षेत्रीय विधायक द्वारा स्वेच्छानुदान निधि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विधायक की अनुशंसा पर

16 लोगो को 1 लाख 7 हजार 500 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

नर्मदापुरम- विधायक नर्मदापुरम डॉ.सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से विकासखंड इटारसी एवं नर्मदापुरम क्षेत्र के कुल 16 हितग्राहियों को कुल 1 लाख 7 हजार  500 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।  जिला योजना एवं सांख्यिकीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 हितग्राहियों 10-10 हजार रूपए, 2 हितग्राहियों को 7-7 हजार रूपए, 1 हितग्राही को 6 हजार रूपए, 3 हितग्राहियों को 5-5 हजार रूपए, 1 हितग्राही को 4 हजार रूपए, 2 हितग्राहियों को 3-3 हजार रूपए एवं 1 हितग्राही को 2 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटारसी के मनोज प्रजापति, विवेक कुचबंदिया, आशीष तिवारी, राजेश राठोर, सुरेन्द्र गौर एवं रूपेश गौर को  10-10 हजार रूपए, श्रीमति अनिता रावत एवं चंद्रशेखर धुर्वे को 7-7 हजार रूपए, पांजराकला के छोटेलाल को 6 हजार रूपए, इटारसी के हरीश मालवीय, पूजा सराठे, तनुज उइके को 5-5 हजार रूपए, हिमांशु राय  को 4 हजार रूपए, विशाल कुशवाहा एवं मेहरागांव की श्रीमती रजनी पाल को 3-3 हजार रूपए तथा इटारसी की तपस्या को 2 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

000

Views Today: 2

Total Views: 170

Leave a Reply

error: Content is protected !!