मंत्री श्री सारंग ने किया निःशुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सावन के महीने नरेला वासियों को मिली सौगात
हर रविवार नरेला विधानसभा के 5 हजार से अधिक श्रद्धालु उज्जैन में बाबा महाकाल के करेंगे निःशुल्क दर्शन

दो माह तक निरंतर चलेगी निःशुल्क महाकाल यात्रा

नरेला विधानसभा की बहनों के लिये श्रावण मास में निःशुल्क महाकाल यात्रा प्रारंभ की गई है। यह यात्रा निरंतर 2 माह तक जारी रहेगी। वहीं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये मंत्री कार्यालय की ओर से तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं।

श्रद्धालु करेंगे महाकाल लोक दर्शन

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि श्रावण मास में नरेला विधानसभा के शिवभक्तों के लिये निःशुल्क उज्जैन महाकाल दर्शन यात्रा के अंतर्गत नरेला विधानसभा के रहवासी निःशुल्क दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के लिये पूर्व में पंजीयन किये गये हैं। सभी यात्रियों को फोटोयुक्त आईडी प्रदान की गई है। आईडी के जरिये सभी यात्री सुगमता के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद महाकाल लोक का भी अवलोकन कर सकेंगे।

भजन कीर्तन कर पहुँचे श्रद्धालु

उज्जैन दर्शन के लिये 101 बसों से रवाना हुए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बसों में महिलाएँ मंडलियाँ बना कर ढोलक और मंजीरे के साथ बाबा भोलेनाथ के भजन गाती नज़र आयी। मंत्री श्री सारंग ने भी बहनों के साथ भजन गुनगुनाये। इस दौरान पूरा वातावरण भोले शंकर की भक्ति में सराबोर रहा।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!