दिव्यांगजन की सेवा भगवान की सेवा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

बुधनी में आयोजित शिविर में दिव्यांगजन को 1.79 करोड़ 309 सहायक उपकरण वितरित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत दिवस बुधनी में दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए चिन्हांकन शिविर लगाया था। शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने परीक्षण कर 670 दिव्यांग को प्रमाण-पत्र वितरित किए थे और अनेक दिव्यांगों को इलाज के लिए रेफर किया गया था।

आज बुधनी में सहायक उपकरण वितरण शिविर में 309 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान किए गए है। इस दौरान 16 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, 44 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल के साथ ही अनेक दिव्यांग को व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड कैन आदि सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

106 Views

Leave a Reply