नगर निगम ने हटा दिए कांग्रेसी नेता की कावड़ यात्रा के प. प्रदीप मिश्रा के फोटो लगे होर्डिंग्स, जमकर हुआ हंगामा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- कांग्रेसी नेता की कावड़ यात्रा के प. प्रदीप मिश्रा के फोटो लगे होर्डिंग्स नगर निगम ने हटा दिए। जिसके विरोध में खूब हुआ हंगामा।  देवास नगर निगम में कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी के समर्थकों ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया। मामला कुछ यू था की कि कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी द्वारा एक कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा था। इसके प्रचार प्रसार के लिए लगाए गए होर्डिंग में पं. प्रदीप मिश्रा का फोटो था, लेकिन देवास नगर निगम ने सारे होर्डिग्स निकालकर उसे नगर निगम में जमा कर लिए। जिसकी खबर लगते ही काफी संख्या में प्रदीप चौधरी के समर्थक देवास नगर निगम पहुंचे।

नगर निगम में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन द्वारा काफी पुलिस बल नगर निगम में लगाया गया। मीडिया से बात करते हुए प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा की पं. प्रदीप मिश्रा हमारे हीरो है वो मध्यप्रदेश और पूरे भारत के भी हीरो है। नगर निगम ने होर्डिंग निकालने की कार्रवाई देवास विधायक के कहने पर की है। वहीं नगर निगम कमिश्नर रजनीश कसेरा ने कहा की होर्डिंग हटाने की कार्रवाई स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत की गई है, ताकि शहर स्वच्छ थे।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!