कार्यकर्ताओ को डिस्पोजल नही समझे जनप्रतिनिधि 

2023 विधानसभा के चुनाव से 2024 के लोकसभा चुनाव की जीत होगी सुनिश्चित – विधायक बिरला

विकास पवार, बड़वाह – “अपनी तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार झोली भरले रे गरीब इंसान” इस गीत की प्रस्तुति के साथ भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत काटकुट फाटा निवासी बदरी बाई ने की। उल्लेखनीय है की नर्मदा रोड स्थित डाकलिया फार्म हाउस पर शुक्रवार को भाजपा का विधानसभा स्तर का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जहा भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ नेता राधेश्याम यादव रहे। जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की कई सालों तक कांग्रेस ने देश में राज कर अत्याचार किए। पापों से घड़ा भरा। यहा तक कि देश की सुरक्षा हेतु खरीदे गए हथियारों में भी दलाली की। सोनिया गांधी बिना किसी व्यवसाय के कैसे अरबपति बन गई और भारत को असहाय होने पर मजबूर कर दिया। कांग्रेस के जुल्म और अत्याचारों के खिलाफ पूर्ण बहुमत के साथ देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सशक्त नेतृत्व किया। आज पूरे विश्व में भारत की धाक जमी हुई है। इसीलिए हमे देश के दुश्मनों की नहीं, राष्ट्र भक्तों की सरकार बनाए रखना है। पिछले विधानसभा चुनाव में हमसे कहीं न कहीं कुछ गलतियां हुई हैं। उन्हीं गलतियों ने कांग्रेस को सत्ता में बैठने का अवसर दिया था। हमे यह सोचना-समझना होगा कि वो गलती कब-कहां और कैसे हुई। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अब उसकी पुनरावृत्ति न होने पाए। क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने कहा की पिछले आठ दस महीनो में जिस तरह से कांग्रेस ने वातावरण बनाया। जिस तरह से माहौल निर्मित करने की कोशिश की। वह केवल हवा में था। जमीन पर उनके पास कार्यकर्ता नही है। यदि जमीन पर कार्यकर्ता है तो केवल भारतीय जनता पार्टी के पास है। हमारे बूथ पर एक नही 100, 200 कार्यकर्ता मौजूद है। आज हमारे शिवराज मामा ने अथर्क योजनाएं लागू की और उन योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का काम हमारे शिवराज मामा ने किया है। आज हर बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओ को प्रत्येक मतदाताओ के पास जाकर हमारी सरकार की योजनाओ का बखान करना है। 2023 और 2024 के चुनाव की जीत सुनिश्चित करना है। आप लोग देख रहे है की पूरे देश में और विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धाक है। आज पूरा देश नसमस्तक है। हर तरफ मोदीजी का ढंका बज रहा है।

जनप्रतिनिधि ऊपर जाकर कार्यकर्ताओ को छोटा और बोना समझने लगते है

सम्मेलन के दौरान नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जिनकी मेहनत से आज हम प्रदेश से लेकर केंद्र तक बैठे है। उन्होंने मंच से जनप्रतिनिधियों को सिख देते हुए कहा की कोई भी जनप्रतिनिधि या नेता अपने कार्यकर्ताओ को डिस्पोजल नही समझे। राजनीति की एक परपंरा होती है की हम कार्यकर्ताओ का उपयोग करते है और फेक देते है। यही कार्यकर्ता हमे बनाने वाले है, इसलिए यह बात दिमाग में रखे की यही कार्यकर्ता हमे बिगाड़ भी सकते है। हम पिछले विधासभा का अनुभव देखे बड़वाह ही नही पूरे प्रदेश के परिणाम देखे की कार्यकर्ताओ की उपेक्षा का गंभीर परिणाम पूरे देश को भुगतना पड़ा था। ना केवल हमारी सरकार चली गई। अस्माजिक तत्वों को शासन का मौका मिला। श्री गुप्ता ने उपस्थितजनों से कहा की पार्टी जिसे भी टिकट दे हमे उसके लिए काम करना है। वैसे हमारे कार्यकर्ताओ की कोई बहुत बढ़ी उपेक्षा नहीं होती। उन्हे केवल मान सम्मान की चाह होती है। आज कार्यकर्ताओ के स्वाभिमान को हमने खेलने की चीज बना दिया है। नही तो आज बूथों पर दस दस, बीस बीस, पचास हजार रुपए खर्चा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जब कार्यकर्ता अपने मन से काम में लगा होता है, तो हर चीज बहुत आसान हो जाती है। उन्होंने कहा पिछले चुनावों में कार्यकर्ता में पार्टी का काम करने का जुनून था। वह अपना काम धंधा छोड़कर स्वयं का पैसा खर्च कर पार्टी के लिए काम करता था। आज हमे बूथों पर कार्यकर्ताओ को बैठाने के लिए मनाना पड़ता है। पैसा, नाश्ता और भोजन करवाना पड़ता है। इसके बावजूद कार्यकर्ता पार्टी करने चला जाता है। इसके पीछे कार्यकर्ता की एक पीड़ा है दर्द है, की जिन नेताओं और जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओ ने अपनी मेहनत से ऊपर पहुंचाया है। वह जनप्रतिनिधि ऊपर जाकर कार्यकर्ताओ को छोटा और बोना समझने लगते है।लेकिन कार्यकर्ता पहले भी बढ़ा था, और आज भी बढ़ा है और जब तक भारतीय जनता पार्टी रहेंगी तब तक कार्यकर्ता का पद बढ़ा रहेगा।

कांग्रेस ही कमलनाथ सरकार से नाराज हो गई थी

सम्मेलन में पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा की कांग्रेस ही कमलनाथ सरकार से नाराज हो गई थी। इसलिए वापस लोगो ने शिवराज सरकार को चूना। उन्होंने कहा की यदि हमारे कार्यकर्ताओ ने जोश और उत्साह बनाए रखना है तो हमे सत्ता में रहना जरूरी है।हम सत्ता में रहेंगे तो कांग्रेस हमारे कार्यकर्ताओ पर अन्याय, अत्याचार और विभीचार नही कर पाएगी। कांग्रेस के पिछले ढेड़ साल में यही हुआ की कांग्रेस के लोगो ने हमारे कार्यकर्ताओ को काफी पताडित किया था। यदि हमारे कार्यकर्ताओ में जोश और उत्साह रहेगा। तो निश्चित ही 2023 और 2024 में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। आज आयोजन में शामिल कार्यकर्ताओ की भीड़ ने यह साबित कर दिया की आज भी हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओ में वही जोश और उत्साह है। उल्लेखनीय है की इस सम्मलेन में भाजपा नेता लादूराम साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर, नेत्री ज्योति यवेतीकर ने भी सभा को संबोधित किया। सम्मेलन में हजारों की तादात में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के साथ मातृ शक्ति उपस्थित थी।

Views Today: 4

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!