देवास- भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर संगठन को मजबूत, सुदृढ एवं व्यापक बनाने के लिए संगठन का विस्तार प्रदेशभर में किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत उद्योग मण्डल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल अजमेरा एवं प्रदेश संगठन विस्तार कमेटी के चेयरमैन प्रेम गुरु जी के आदेशानुसार प्रदेशध्यक्ष दीपक भण्डारी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश एम भूतड़ा को भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। भूतड़ा के मनोनयन पर संगठन पदाधिकारी एवं इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
126 Views

