इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशीप में खिलाडिय़ो 9 पदक, नगर आगमन पर किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में चली इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2023 में देवास टीम के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। कोच आतिश माली ने बताया कि कराते एसोसिएशन ऑफ़ देवास से 4 बालक एवं 7 बालिका ने हिस्सा लिया। जिसमें खिलाडिय़ों ने अपना सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक एवं 7 कांस्य पदक जीते और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गौरवांवित किया।

चैम्पियनशीप में यश मकवाना स्वर्ण, भूमिका पटेल रजत, पार्थ चित्रे कांस्य, अंजली दवे कांस्य, कोमल वावगे कांस्य, प्रेरणा राय कांस्य, प्रतिभा परिहार कांस्य, जया शर्मा कांस्य, वंश सोनी कांस्य पदक जीता। कृतिका सेन और कार्तिक मोदी ने अच्छा प्रदर्शन किया। नगर आगमन पर खिलाडिय़ों का स्वागत कराते एसोसिएशन ऑफ देवास के अध्यक्ष महेश गवली, मनोज गर्ग, राजीव चौहान सहित अभिभावकों ने किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!