Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

हर घर तिरंगा अभियान

1 min read

अनोखा तीर हरदा। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्र सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस वर्ष 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। ज्ञात हो कि इस वर्ष 15 अगस्त को भारतवर्ष अपना 77 वां स्वतंत्रता स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। इस स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगा सकते हैं। केंद्र सरकार इस स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने के लिए हर घर तिरंगा का अभियान चला रही है। इसके तहत नागरिकगण देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से तिरंगा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें मात्र 25 रुपए का भुगतान करना होगा। जानकारी के मुताबिक यहां मिलने वाले तिरंगे का साइज 20 इंच म 30 इंच है। जिले के किसी भी पोस्ट ऑफिस से मात्र 25 रुपए देकर इसे ले सकते हैं। यह झंडा भारतीय पोस्ट ऑफिस के काउंटर पर भी आसानी से ले सकते है। इसके साथ ही इसे ऑनलाइन डाक विभाग के वेबसाइट से भी ऑर्डर देकर मंगवा सकते हैं। इसमें कोई शिपिंग शुल्क नहीं है।

255 Views
255 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply