लाड़ली बहनों के खातों में आज डलेगी राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में माह अगस्त 2023 की मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 अगस्त को रीवा जिले में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारी की विस्तार से समीक्षा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की। उन्होंने निर्देश दिए कि रीवा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जिले में महिला हितग्राहियों को दिखाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कलेक्टर्स से कहा कि जिस प्रकार पूर्व में 10 जुलाई 2023 को गतिविधियां आयोजित की गई थीं, उसी अनुसार 10 अगस्त को भी समस्त कार्यक्रम आयोजित किया जाए। रीवा में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत कार्यालय एवं नगरीय निकाय वार्ड में बड़ी स्क्रीन पर सीधे प्रसारण को दिखाये जाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!