आवेदक ट्रैक्टर ट्राली मालिक ने जनपद पंचायत सीईओ से की शिकायत
बैतूल। जिले में पंचायतों के भ्रष्टाचार के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से गरीब जनता परेशान हो रही है। हाल ही में चिचोली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चूना गोसाई में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में हुए भ्रष्टाचार का कोई निराकरण नहीं हुआ और नए भ्रष्टाचार ने पुनः जन्म ले लिया है। चूनागोसाई पंचायत के सब इंजीनियर और प्रभारी सचिव के खिलाफ बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
शिकायतकर्ता दिनेश यादव ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री के नाम जिला पंचायत और जनपद पंचायत चिचोली को आवेदन देकर की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम सचिव गंगाराम टाटीसार एवं सब इंजीनियर कृष्णकुमार मरकाम के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से मटेरियल सप्लाई कार्य करने का बिल पास करने के नाम पर 10 दस हजार रूपये लिए गए, वर्तमान में और राशि की मांग की जा रही है। गंगाराम टाटीसार द्वारा एक हजार रूपये पूर्व में भी लिए गए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि ट्रेक्टर ट्राली से कार्य किया गया था एवं मटेरियल दिया गया था। बिल पास कराने के लिए और पैसे मांगे जा रहे है। पैसे नही देने पर कार्य का भुगतान नही किया जा रहा हैं। ग्राम सचिव गंगाराम टाटीसार द्वारा पंचायत में लापरवाही की जा रही है। शासन के हितग्राही मूलक कार्य भी नही किए जा रहें है जिसमें उच्च अधिकारियों की भी मिलीभगत होना प्रतीत होता है। सब इंजीनियर को जिस पंचायत में कमीशन ज्यादा मिलता है, उस पंचायत में कार्य करने में रूची ली जाती है। संब इंजीनियर का जनपद पंचायत चिचोली क्षेत्र में 15 वर्ष का कार्यकाल हो चुका है जिससे उन्हें सारी पंचायतो का लेन-देन का अच्छा अनुभव है। आवेदक ने संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का आग्रह किया ताकि हितग्राही मूलक योजनाओं का सही ढंग से संचालन हो सकें।
Views Today: 2
Total Views: 92

