तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर संभव सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है – वन मंत्री डॉ. शाह

खेती बन रही है लाभ का धंधा – कृषि मंत्री श्री पटेल

तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी, छाता, चरण पादुका व पानी की बोतलें वितरित

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये विभिन्न योजनाएँ बना कर क्रियान्वित कर रही है। विगत वर्षों में किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों के खाते में 10 हजार रूपये प्रतिवर्ष सरकार ने जमा कराये है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 2 हजार रूपये की राशि बढ़ाई गई है। अब दोनों योजनाओं में प्रतिवर्ष किसानों को 12 हजार रूपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूंग की फसल की सिंचाई के लिये तवा नहर परियोजना से भरपूर पानी मिलने से हरदा व आसपास के क्षेत्र में किसानों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिये फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी सरकार ने समय-समय पर वृद्धि की है।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने सम्मेलन में 2 करोड़ रूपये लागत से कृषक बहुद्देशीय केन्द्र बनवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में कृषक बहुद्देशीय टीन शेड का निर्माण कराने तथा हरदा, टिमरनी, सिराली व खिरकिया की मंडियों में अग्नि दुर्घटना रोकने के लिये फायर ब्रिगेड स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

67 Views

Leave a Reply