
मुकेश सोनी, आठनेर- नगर परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मनाए जाने हेतु आज दिनांक तक साधारण सम्मेलन बैठक का आयोजन अध्यक्ष द्वारा नहीं बुलाने पर वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रीमती विभा योगेश जगताप द्वारा आज नगर परिषद के कार्यालय पहुंचकर अपने लेटर हेड पर आवक जावक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद आठनेर के नाम एक लिखित आवेदन देकर उनसे स्वतंत्रता दिवस मनाने हेतु बैठक बुलाने की अपील की है वहीं अध्यक्ष महोदय को प्रतिलिपि के तौर पर एक प्रति भेजी गई है ज्ञात रहे कि पार्षदों को बैठक के पूर्व सात दिवस पहले का एजेंडा एवं बैठक की सूचना परिषद द्वारा दी जाती है जिससे पार्षद गण एजेंटों पर अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण कर प्रत्येक बिंदु पर परिषद में चर्चा करते हैं परंतु आज समाचार लिखे जाने तक परिषद द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सूचना पार्षदों को बैठक के संबंध में नहीं दी गई है और आज उन्हें सूचना दी जाती है तो 8 अगस्त से 16 अगस्त को सात दिवस पूरे होंगे जबकि पार्षदों को बैठक की सूचना 4 या 5 तारीख को परिषद द्वारा दे देना था परंतु आज 8 अगस्त तक जब सूचना पार्षदों को 15 अगस्त की बैठक के संबंध में नहीं दी गई है ऐसी स्थिति में स्वयं वार्ड क्रमांक 4 की जागरूक पार्षद श्रीमती विभा योगेश जगताप द्वारा परिषद में लिखित आवेदन देकर बैठक बुलाने का निवेदन नगर परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से किया गया है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पार्षदों को सारे कार्यक्रमों को ध्यान में रखना है अधिकारी और अध्यक्ष ध्यान क्यों नहीं दे रहेहै यह सोचने वाला विषय बना हुआ है
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
मेरे कार्यकाल में 15 अगस्त मनाने हेतु 3 या 4 तारीख को मैं माननीय पार्षदों को बैठक की सूचना परिषद द्वारा दी जाती थी इस बार परिषद द्वारा आज 8 अगस्त तक हम पार्षदों को इसकी सूचना नहीं दी गई है क्या कारण है यह तो ज्ञात नहीं हुआ है परंतु हमारी बहन पार्षद साथी श्रीमती विभा योगेश जगताप द्वारा आज नगर प्रशासन को आवेदन देकर जगाना पड़ा है कि आप स्वतंत्रता दिवस मनाने हेतु बैठक बुलाए यह एक बहुत ही गलत संदेश जाने वाला कार्य हो गया है
श्रीमती रीता प्रदीपझोड पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 3 आठनेर
दोनों राष्ट्रीय त्योहारों को मनाने हेतु पहले से ही बैठक एव सभी पार्षदों के विचारों का बैठक के माध्यम से आदान-प्रदान किया जाता था परंतु आज 8 अगस्त तक हमें परिषद से स्वतंत्रता दिवस मनाने हेतु बैठक के संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है
मारुति महले, पार्षद वार्ड क्रमांक 2
सीएमओ साहब छुट्टी पर थे आज 8 अगस्त को ही आए हैं मैं उनसे एवं साथी पार्षदों से चर्चा करके 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के संबंध में एजेंडा जल्दी ही जारी करवाऊंगी
श्रीमती सुषमा जगताप अध्यक्ष नप आठनेर
हमें वार्ड क्रमांक 4 की सम्मानीय पार्षद जी का आवेदन आवक जावक के माध्यम से आज प्राप्त हुआ है आज आवेदन प्राप्ति के बाद नियमानुसार कार्रवाई उस आवेदन पर की जाएगी
दिनेश कुमार तिवारी मुख्य न पा अधिकारी नगर परिषद आठनेर
Views Today: 2
Total Views: 118

