विकास पर्व पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांंतर्गत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का वनमंत्री शाह ने किया भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- पूरे प्रदेश भर में विकास पर्व के दौरान मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में भी वन मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक विजय शाह के सक्रिय प्रयासों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व सरकार द्वारा निरंतर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे हरसूद विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश के वनमंत्री श्री शाह ने जहां विधानसभा क्षेत्र के गांव लखनपुर, बंदी सेमलिया, गोल खेड़ा में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया वहीं सेमलिया, आवल्या रोशनी, भागपुरा, चाडि़दा, चट्टू-बट्टू, बागड़ा, झिंझरी, माथनी और केकडिय़ा, मेहलू, बिचपुरी में करोड़ों रूपए के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया।  वनमंत्री श्री शाह ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की बात सिर्फ भाजपा के साथ हो सकती है। क्योंकि हम झूठे वादे नहीं करते जो वादे करते हैं उसे पूर्ण करते हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ ही गरीब, किसान, आदिवासी ,महिलाओं के लिए मध्यप्रदेश की हमारी सरकार सैकड़ों प्रकार की

जनकल्याणकारी योजना चला रही है जिसका लाभ प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है। मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजनांतर्गत स्वीकृत खालवा ब्लाक की ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आवल्या रोशनी में उपस्वास्थ्य केन्द्र बॉउंड्रीवाल निर्माण, आंगनवाड़ी भवन पहुंंच मार्ग, आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य, उचित मूल्य दुकान अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 20 लाख रूपए के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। वहीं सेमलिया 20 लाख रूपए, भागपुरा में 20 लाख रूपए, चाडि़दा में 16 लाख 72 हजार रूपए, चट्टू-बट्ट में 16 लाख 72 हजार रूपए बागड़ा में 16 लाख 72 हजार, झिंझरी में 16 लाख 72 हजार, माथनी मेंं 16 लाख 72 हजार, केकडिय़ा 16 लाख 72 हजार, मेहलू में 20 लाख रूपए और  बिचपुरी में 20 लाख रूपए के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।  इस अवसर पर मंत्री विजय शाह ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए सोचती है और उनके लिए कार्य करती है। काग्रेस सरकार ने सिर्फ झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया था लेकिन ज्यादा दिन तक झूठ की सरकार नहीं चल सकी और अपने कर्मों के कारण सरकार चली गई।

फिर चुनाव का समय आ गया है। कांग्रेसी बरसाती मेंढक बनकर गांवों में आएंगे और झूठे वादे करेंगे लेकिन हमें कांग्रेस के बह

कावे मेंं नहीं आना है।  श्री शाह ने कहा कि वन विभाग वन ग्रामों में जहां पर लाभांश राशि आयी वहां कार्यशाला आयोजित करेगा। जंगलों में सागौन की जगह महुआ, आम, आनार जैसे फलदार पौधा रोपण किया जाएगा। उसकी देखरेख गांव वाले करेंगे जिसका लाभांश गांव वालों को प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह के साथ पूर्व महापौर भावना शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, भाजपा नेता संतोष सिटोके,  सुनील जैन, जगन्नाथ यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षल तोमर, चिरोंजी लाल, दयाराम साठे, पप्पू डोडे, मोनू जैन, विनय अत्रे, विक्की राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 148

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!