शहीद सैनिकों की वीर नारियों का सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : सुदर्शन चक्र कोर बैरागढ़ सैन्य स्टेशन पर देश और देशवासियों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष परिवार कल्याण समिति, मुख्यालय पश्चिम मध्यप्रदेश उपक्षेत्र द्वारा ऑपरेशन, ऑरचिड में शहीद होने वाले सीएफएन स्व. रामस्वरूप की पत्नी श्रीमती सविता देवी, ऑपरेशन रक्षक के शहीद सिग्नल मैन स्व. रमेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी बाई, सिक्क्मि भू-स्खलन राहत कार्यों में शहीद नायक स्व. दिनेशचंद्र की पत्नी श्रीमती गुणमाला देवी और आसाम के रिह्नो ऑपरेशन में शहीद नायक चन्द्रभूषण अवस्थी की पत्नी श्रीमती शांति देवी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भोपाल के शहीदों की वीर नारियों तक पहुँचना और उनको अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। इस दौरान रक्तदान और चिकित्सा शिविर भी आयोजित किये गये।

194 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!