तेज रफ्तार पेसेंजर बस पलटी, सडक़ किनारे खड़े पिता-बेटे नीचे दबे, पिता की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। जबलपुर से इंदौर जा रही बस बुधवार सुबह पुष्पगिरि, सोनकच्छ के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में बैठे कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। पर सांवेर निवासी राधेश्याम शर्मा और उनके बेटे अर्पण शर्मा पर बस पलट गई। जो बीसाखेड़ी फाटे पर खड़े थे। सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

एक से डेढ़ घंटे तक फंसा रहा अर्पण, बची जान

पुष्पगिरी से अपने घर जा रहे पिता-पुत्र बस की चपेट में आने के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। क्रेन की मदद से दोनों पिता-पुत्र को निकाला गया। उसके बाद दोनों को जिला अस्पताल देवास पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने राधेश्याम शर्मा को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया उनके दोनों पैर चकनाचुर हो गए थे। वहीं अर्पण का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। इधर बस में सवार खरगोन निवासी बद्रीलाल नामक युवक को भी चोट लगी है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। बाकी यात्री सकुशल है। ये बस हंस ट्रेवल्स की बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद से इसका ड्राइवर फरार है।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!