Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
देवास

देवास जिले के कन्नौद अनुभाग में अवैध रूप से चावल ले जाते हुए ट्रक पकड़ा

1 min read
Text Size:

देवास- जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली सामग्री का विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। इसी के तहत अनुभाग कन्नौद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किये जाने वाले चावल के अवैध क्रय, विक्रय एवं परिवहन करते हुए ट्रक को पकड़ा।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि जिले के अनुभाग कन्नौद में दिनांक 31 जुलाई को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किये जाने वाले चावल के अवैध क्रय, विक्रय एवं परिवहन करते हुए 304 क्विंटल चावल मय ट्रक वाहन क्रमांक एमएच 40 बीएल 1013 को जप्त किया। जप्त किया गया वाहन थाना कन्नौद को एवं जप्त चावल मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन कन्नौद की सुपुर्दगी में दिया गया। प्रथम दृष्ट्या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किये जाने वाले चावल के अवैध व्यापार किये जाने के कारण संबंधित चावल व्यापारी एवं वाहन मालिक के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply