Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

युवा मतदाताओं को जोड़ने राजनीतिक दल करें सहयोग : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन

4 min read
Text Size:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, बसंत कुर्रे, उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी से एसएस उप्पल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जेपी धनोपिया, महेंद्र जोशी, आम आदमी पार्टी से सुमित चौहान, बहुजन समाज पार्टी से सीएल गौतम, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से श्री रामचंद्र उपस्थित थे।

423 मतदान केंद्र बढ़े

प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़कर 64 हजार 523 हो गई है। 423 मतदान केंद्र बढ़ गए हैं। इससे पहले प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या 64 हजार 100 थी।

1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे नागरिक मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने ऐसे सभी मतदाताओं से आग्रह किया है जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं तथा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। श्री राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के वर्तमान निर्देशों के पालन में अर्हता तिथि 1-10-2023 के संदर्भ में दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इस पुनरीक्षण अवधि के दौरान अगले वर्ष की भविष्य की अर्हता तिथियों के लिए कोई अग्रिम आवेदन प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

सभी राजनीतिक दल बीएलए की नियुक्त करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि सभी राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केंद्र में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें तथा सक्रियता से सहयोग करने हेतु प्रोत्साहित करें।

5 करोड़ 44 लाख 52 हजार 522 हुई मतदाताओं की संख्या

प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अब मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 44 लाख 52 हजार 522 हो गई है। इसमें सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 43 लाख 77 हजार 095 है, (जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 26 हजार 191 है। महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 62 लाख 49 हजार 578 है, जबकि थर्ड जेंडर 1326)। सेवा मतदाता 75 हजार 427 है, (जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 73142 और महिला मतदाता 2285) है। इस प्रकार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 44 लाख 52 हजार 522 है।

शनिवार एवं रविवार को लगेंगे विशेष शिविर

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत शनिवार एवं रविवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर 12, 13 और 19 एवं 20 अगस्त को लगाएं जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और फॉर्म 6, 7 और 8 का आवेदन प्राप्त करेंगे।

31 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन

2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन और दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर तक किया जाएगा। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply