सावन का चौथा सोमवार, सिद्ध बाबा धाम पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद- नगर से 5 किलोमीटर दूर सतपुड़ा की वादियों में ग्राम डोब स्थित भगवान शिव के धाम सिद्ध बाबा मंदिर मैं सावन के चौथे सोमवार को भगवान का जलाभिषेक करने सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। कई महिलाएं सांगाखेड़ा नर्मदा तट से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध महाराज पहुंची तो कई महीना पैदल यात्रा और कई लोग वाहनों से सिद्ध बाबा धाम पहुंचे जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर सोमवार बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं यहां बने जलकुंड में स्नान कर पवित्र जल से भगवान भोले शंकर का अभिषेक अभिषेक करते हैं। सावन के प्रति सोमवार यहां भंडारे के किए जाते हैं

बरसात में बढ़ जाती है बेहतर जल से मंदिर की शोभा

इस पवित्र स्थल की शोभा तब और बढ़ जाती है जब बरसात का पानी नदी के जरिए पत्थरों के बीच से कल कल करता बहता है ऐसा लगता है जैसे कि दूध की धारा बह रही हो। मंदिर को पर्वत जैसा सजाया गया है किस पर्वत पर शंकर जी की प्रतिमा विराजमान यहां जन सहयोग से और भी कई सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे यहां महिलाओं के स्नान के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

महाकाल उत्सव समिति द्वारा किया गया प्रसादी वितरण

महाकाल उत्सव समिति नया मोहल्ला झालौन द्वारा सिद्ध बाबा धाम पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह से खीर की प्रसादी का वितरण किया गया जो दोपहर तक चला जिसमें समिति अरविंद छोटू ठाकुर, गोविंदा मालवीय, हल्के पाल, पत्रकार तरुण मेहरा, रोहन सराठे, पवन मालवीय, शिवम सराठे, गगन मेहरा, गौतम पटेल आदि सदस्यों ने प्रसादी वितरण की।

254 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!