Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

कार को पीछे से मिलर वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक युवक घायल

1 min read
Text Size:

देवास- शहरीय सीमा से कुछ दूरी पर स्थित शंकरगढ़ के पास एक मिलर क्रशर वाहन ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक को चोट लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस व 100 डायल पहुंची उसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार भोपाल रोड की तरफ से इंदौर की ओर जा रही एक कार (एमपी 41 सीबी 1089) को शंकरगढ़ बायपास हनुमान प्रतिमा के पास मिलर क्रशर वाहन (एचआर 39 डी 1249) के चालक ने पीछे से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

जिससे कार में सवार एक युवक को चोट लगी है बताया जा रहा है कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद कार सडक़ किनारे लगे एंगल में घुस गई। अगर पलटी खाती को बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी भारत चौहान ने बताया कि भोपाल रोड की तरफ से दोनों वाहन आ रहे थे अनियंत्रित होने से दोनों वाहन में टक्कर हो गई कुछ देर के लिए चक्काजाम भी हुआ था लेकिन पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो गया। घायल युवक देवास का बताया जा रहा है। फिलहाल नाम सामने नहीं आया है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply