Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

दो समाज के लोगों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर संयुक्त रूप से किया पौधारोपण

1 min read
Text Size:

देवास- क्षत्रिय लोनहारी कुनबी समाज एवं लेवा पाटिल समाज द्वारा संयुक्त रूप से हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया। दोनो समाज के वरिष्ठ एवं युवाजनों द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधो का रोपण कर उनके पालन-पोषण का संकल्प लेते हुए अन्य समाजो को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कुनबी अध्यक्ष श्रीराम देशमुख, महासचिव धनवंतराव लोखंडे, संगठन सचिव दशरथ खंडागड़े, सहायक कोषाध्यक्ष कृष्णराव भोपते, सक्रिय सदस्य भावेश भोपते, टिकेंद्र चड़ोकर, लेवा पाटिल समाज से घनश्याम बोरोले, पंधरी झोपे आदि उपस्थित थे।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply