Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

सद्गुरू शीलनाथ धुनी संस्थान पर दो दिवसीय मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया गया

2 min read
Text Size:

देवास- शीलनाथ धूनी संस्थान ट्रस्ट मल्हार पर सद्गुरू जी के 100वें समाधि वर्ष पर ट्रस्ट द्वारा 2021 में भव्य मूर्ति स्थापना जन सहयोग एवं ट्रस्ट के अथक प्रयासों से की गई थी। जिसमें महेश चौहान का विशेष सहयोग मिला था। मूर्ति का द्वितीय वार्षिक उत्सव पर दो दिवसीय आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रबंधक सुरेश गोखले ने बताया कि प्रथम दिवस श्रीमती संजीवनी कांत के निर्गुणी भजन एवं प्रफुल्ल गेहलोत व उनकी मण्डली के शिष्यों द्वारा कथक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। द्वितीय दिवस अभिषेक एवं महाआरती हुई। तत्पश्चात विशाल भण्डारा (महाप्रसादी) का आयोजन हुआ, जिसका बड़ी संख्या में भक्तजनों ने लाभ लिया। प्रफुल्ल गेहलोत एवं संजीवनी कांत का ट्रस्ट की ओर से शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, महंत राजेन्द्र्र जी, प्रबंधक सुरेश गोखले, एड. जयंत विपट एवं लता महेन्द्र सिंह पडिय़ार ने समस्त कलाकारों का स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर सेवा समिति के भक्त मंथन पडिय़ार, प्रमोद चौहान, सुभाष वर्मा, चेतन पंवार, उमेश चौहान, दिव्यांशु पडिय़ार, वाघमोरे, मोहनसिंह राजपूत, राजा पडिय़ार आदि का वार्षिक उत्सव आयोजन में विशेष सहयोग रहा। अभिषेक आरती पं. गिरीश चौधरी के आचार्यत्व में हुई। महाआरती में पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश बैरागी, राजेश राठौर, महेश चौहान आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे। स्वागत भाषण एवं संचालन अध्यक्ष अजीत भल्ला ने किया। आभार ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा ने माना।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply