आठनेर मुकेश सोनी
सहादत के पर्व मुहर्रम के अवसर पर नगर में अनेकों आयोजन हो रहे हैं इसी क्रम में लंगर कमेटी ने बाबा दीवान शाह के पास लंगर का आयोजन किया कमेटी के अशु भाई ने बताया कि सभी सदस्य बहुत अकीदत और मोहब्बत से इस शाही लंगर को बनाते हैं और सारे अनाजों का सम्मिलित कर इसे तैयार किया जाता है इसलिए इसे खिचड़ा कहते हैं गुरुवार की रात 8:00 बजे से इसे बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई 24 घंटे इसे बनाने की अवधि पश्चात शुक्रवार शाम 6:00 बजे से अम्मा जी की मजार के पास इसका वितरण हुआ जिसके बात आज शनिवार को नगर के बाजार चौक स्थित दीवान शाह बाबा की मजार के पास बड़ा लंगर का आयोजन कमेटी द्वारा किया गया है इस अवसर पर सभी नगर के धर्म प्रेमी जनता जनार्दन इस लंगर में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करती है इस पारंपरिक लंगर को मोहर्रम पर्व पर मनाने की अलग ही महत्व और सदियों से मौला इमाम हुसैन पर आस्था रखने वाले सभी जाति धर्म और संगठन के अनुयाई इस आयोजन में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं श्री अशुभाई ने कमेटी की ओर से सभी इमाम हुसैन को चाहने वालों से निवेदन किया है कि सभी इस लंगर में आकर लंगर को सफल बनाएं

