Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खरगोन

कालेज में पौधा रोपण और भवन निर्माण के फेरबदल पर हुआ विचार विमर्श

4 min read

 

 

विकास पवार बड़वाह – शासकीय महाविधालय में 10 करोड़ का नवीन भवन निर्माण और उसके साथ भारी संख्या में पौधारोपण करने का मामला शहर में सुर्खियों में बना हुआ है ।एक तरफ जनभागीदारी समिति सदस्य आने वाली पीढ़ी के लिए उच्च शिक्षा व्यवस्था के साथ खेलकूद को भी प्राथमिकता देने पर जोर दे रहे है ।जबकि वर्तमान में महाविधायल में आकर मैच खेलने वाले खिलाड़ी अपने सेंट मैरी स्कूल के पास महाविधालय के खेल मैदान में कोई परिवर्तन नहीं करने के लिए अपनी बात पर अड़े है ।जिसको लेकर गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे जनभागीदारी अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा,मुकेश गुप्ता,रवि एरन,गणेश चौधरी,सन्नी भाटिया सहित महाविद्यालय के प्रोपेसरो के साथ शहर के खिलाड़ी और जागरूक युवाओं की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई ।इस बैठक में अध्यक्ष सुराणा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से आगामी दिनो में मास्टर प्लानिंग के तहत कालेज में बनने वाले नवीन भवन और खेल मैदान के नक्शे के माध्यम से उपस्थित जनों को तमाम जानकारी दी ।

खिलाड़ियों ने रखे अपने विचार —–

 

कालेज ग्राउंड में प्रतिदिन खेलने वाले खिलाड़ियों और सन्नी वर्मा,योगेश गौहर ,राज वर्मा ने कालेज ग्राउंड के सेंट मैरी के पास वाले खेल मैदान को यथावत रखने की बात कही। जबकि भवन निर्माण में कुछ फेर बदल कर खेल मैदान से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नही करने पर जोर दिया ।साथ ही शनि मंदिर के पीछे कॉलेज के परंपरागत खेल मैदान पर नया भवन एवं ऑडिटोरियम बनाने का सुझाव दिया ।लेकिन खिलाड़ियों के इस विचार पर जनभागीदारी अध्यक्ष सुराणा और अन्य समिति सदस्यो ने आगमी वर्षो में शिक्षा और कालेज के विद्यार्थियों के लिए खेल कूद के अनुसार भवन को एक लाईन से बनाकर रिक्त कक्ष में अन्य व्यवस्थाएं करने की बात रखी।हालाकी विद्यालय में लगने वाली कक्षा भवन स्टेट हाईवे रोड के मद्देनजर नहीं बनाया जा सकता ।ऐसा इसलिए क्योंकि हाईवे पर वाहनों और यातायात के शोर से पढ़ाई प्रभावित होगी ।वही दोनों भवन कि दुरी भी दूर दूर हो जायेगी। हालाकि ऐसी स्थिति में शहर का परंपरागत आयोजन वाला और कुश्ती दंगल आयोजन होने वाला मुख्य मैदान समाप्त हो जाएगा। अध्यक्ष सुराणा ने बताया की जो खिलाड़ी पूर्व से जिस स्थान पर खेल रहे है। उसका साइज़ 225 बॉय 225 है ।जबकि हम इस भवन निर्माण और पौधा रोपण के अलावा खिलाड़ियों को 450 बॉय 450 का मैदान बनाकर दे रहे है ।जबकि इसके साथ एक बॉस्केट बॉल का ग्राउंड अलग बना रहे है ।जिसके बीच एक सड़क मार्ग होगा ।

 

कालेज ग्राउंड में जगह के अनुरूप होगा पौधा रोपण —–

 

अध्यक्ष सुराणा ने बताया की जिस तरह 1500 पौधा का लक्ष्य जनभागीदारी समिति ने रखा है । उसको लेकर भी कई सवाल उठ रहे है।जिसकी जानकारी विस्तार से देते हुए उन्होंने कहा की कालेज की बाउड्रीवाल के तीनो तरफ ज्यादा हाइट वाले पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। जबकि ग्राउंड में बनने वाले सभी सड़क मार्ग के दोनो तरफ कम हाईट वाले पौधे लगाकर ग्राउंड का सौन्दर्यकरण किया जायेगा। ताकि सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा रावण दहन के दौरान कालेज ग्राउंड में आने वाले 10 से 15 हजार शहरवासी इन दोनो ग्राउंड में खड़े होकर रावण दहन का कार्यक्रम भी देख सकते है।हालाकी इन सब बातो के बीच कालेज के प्रो,राजेश पेंढारकर ने कहा की आज हम खेल मैदान के लिए इतनी चर्चा कर रहे है। इस महाविधालय की जमीन शासकीय महाविद्यालय की स्वयं की भूमि है । जहा आगामी वर्षों में जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी भवन निर्माण हो सकता है ।उल्लेखनीय है की इस बैठक में निर्णय लेते हुए समिति ने आर्किटेक्ट के साथ बैठकर नक्शे और रिक्त भूमि पर खेल मैदान और भवन निर्माण के लिए कुछ फेर बदल करने जैसी संभावना पर आगे बात करने का विचार किया गया ।

91 Views
91 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply