अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने पदभार ग्रहण किया

अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

हरदा- भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2019 बैच के अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर सभी से परिचय प्राप्त किया।

बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने उपस्थित अधिकारियों से चर्चा कर विधानसभा निर्वाचन – 2023 के सम्बन्ध में सौंपे गए दायित्वों के बारे में अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें अपने-अपने विभागीय कार्यों व दायित्वों के संबंध में भी जानकारी दी।

87 Views

Leave a Reply