आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। शहर में खुलेआम हत्या, लूट और चोरी सहित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे रोकने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है। ऐसा नहीं है कि पुलिस काम नहीं कर रही, लेकिन अपराधियों के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दिनदहाड़े शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम सांटई में एक युवक ने धारदार हथियार से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। बताया जाता है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी ड्यूटी कर के घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी मोटू ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता को रोककर पहले गाली-गलौज की और एक डंडे से सिर में बार कर दिया। आरोपी का मन इसके बाद भी नहीं भरा तो घर में घुसकर एक धारदार हथियार लेकर आया। जिससे गर्दन के पास उस धारदार हथियार से कई बार किए। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी घटनास्थल के पास ही अपने घर के छत पर चढ़ गया। गांव वालों की मदद से आरोपी को छत से उतारा गया। इस पूरी घटना में आरोपी के चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं थी। इतनी बहरेमी से मारने के बाद भी आरोपी शव के पास खड़ा होकर से चर्चा करता रहा। गांव वालों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!