शौर्य को सलाम….
कारगिल विजय दिवस पर हुआ कार्यक्रम, शहीद जवानों को किया याद
अनोखा तीर, हरदा। कारगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार को जिला न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा सहित समस्त न्यायाधीशों तथा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर देश के अमर जवानों को पुष्पांजलि, दीप प्रज्जवलन एवं दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ता क्रांति कुमार जैसानी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए और 1363 जवान घायल हुए थे। विश्व के इतिहास में कारगिल युद्ध दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्रों में लड़ी गई जंग में शामिल है। जहां वीर जवानों ने अधम्य साहस का परिचय दिया और सीमा को सुरक्षित रखा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को करारा जवाब दकर सबक सिखाया है, जो कि कई दशकों तक याद रहेगा। उन्होंनें कहा कि ऑपरेशन विजय भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का उदाहरण है। इस दौरान अधिवक्ता संघ से उपाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, सचिव ऋषि पारे, सह सचिव मनीष जोशी, क्रांति कुमार जैसानी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

