भाजपा सरकार ने खोला किसानों की समृद्धि का मार्ग : पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने किसानों के हितार्थ अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसका किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। जबकि पूर्व में किसानों को सरकारी खरीदी, प्राकृतिक आपदा से निजात समेत अन्य मौकों पर केवल निराशा हाथ लगती थी। परंतु जब से केन्द्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार ने काम संभाला, किसानों के हितार्थ नित नये फैसलें लिये जा रहे हैं। यह बातें भाजपा किसान मोर्चा की अगुवाई में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कही। श्री पटेल ने कहा कि तमाम किसान हितैषी योजनाओं के मध्य गुरूवार 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर से पूरे राष्ट्र में सवा लाख किसान समृद्धि केन्द्रों का लोकार्पण करेंगे। सीकर से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। श्री पटेल ने केन्द्रों के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को उर्वरक एवं कीटनाशक की खरीदी सहित कृषि यंत्र किराए पर लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही मिट्टी की जांच समेत अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंनें यह भी बताया कि किसान समृद्धि केंद्र कृषि विज्ञान केंद्रों के अलावा प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय के साथ सीधे तौर पर जुड़े रहेंगे। इसके माध्यम से किसान अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकेंगे। प्रेसवार्ता में कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश गोदारा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

14वीं किस्त का हस्तांतरण आज

इस मौके पर कार्यक्रम की समस्त जानकारी देने के साथ ही इसी दिन पीएम द्वारा किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त जारी करने की बात भी कही। कहा कि 8.5 करोड़ किसानों को 17 हजार करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में हंस्तांतरित की जाएगी। ज्ञात हो कि योजना अंतर्गत अब तक 13 किस्तों में किसानों को 2 लाख 40 हजार करोड़ की राशि मुहैया कराई जा चुकी है।

सल्फर कोटेड यूरिया भी करेंगे समर्पित

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश गोदारा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी दिन यूरिया गोल्ड यानी अब तक दो प्रकार की यूरिया नैनो और नीम कोटेड यूरिया का इस्तेमाल जारी है। इसी बीच बतौर विकल्प तीसरा प्रकार सल्फर कोटेड यूरिया किसानों को समर्पित करने की तैयारी है। उन्होंनें इसके बारे में बताते हुए कहा कि सल्फर कोटेड यूरिया खेत में डालने के बाद धीमी गति से घुलता है। जिसे खेत की भूमि 80 प्रतिशत तक ग्रहण करती है। इसका इस्तेमाल बढ़ने से यूरिया की उपयोगिता में कमी आएगी।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!