Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खंडवा

आस्था यात्रा पहुंची डुडगांव, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने किया स्वागत

1 min read

खंडवा- जिला पंचायत सदस्य पल्लवी राजबहादुर सिंह पामाखेड़ी, राजकुमारी नारायण सिंह रिछफल एवं जितेंद्र सिंह धारकवाड़ी के नेतृत्व में संत सिंगाजी की पावन भूमि से आस्था यात्रा की शुरुआत प्रात: 9 बजे हुई। संत सिंगाजी महाराज की आरती कर हजारों शिव भक्तों ने यात्रा की शुरुआत की। यात्रा दूसरे दिन प्रात: 8 बजे यात्रा मुंदी से प्रारंभ होकर, केनुद, भमौरी, जलवा, देत, देवला, खुटला, होते हुए डुडगांव में रात्रि विश्राम किया। प्रात: 8 बजे डुडगांव से यात्रा प्रारंभ होकर अटुट, दियानतपुरा, छोटी बोराड़ी, बड़ी बोराड़ी, बावड़िया, बरवरगांव, गौल, करोली, हंत्या बाबा होते हुए सुलगांव में रात्रि विश्राम होगा।

प्रेमांशु जैन ने बताया कि बुधवार प्रात: 8 बजे आस्था यात्रा सुलगांव से प्रारंभ होकर घोंसला, इनपुन, भोगांवा होते हुए ओंकारेश्वर पहुँचेगी। यहां भक्तगण आस्था के साथ भगवान बाबा ओंकारेश्वर का पूजन, अभिषेक करेंगे।
दूसरे दिन की यात्रा में ग्राम जलवा में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। यात्रा के समापन अवसर पर बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में जितेंद्र सिंह चौहान, नारायण सिंह तोमर, राज बहादुर सिंह राठौर, जगदीश रावत, गजेंद्र सिंह बड़नगर, विक्रमसिंह धारकवाड़ी सहित हजारों शिवभक्त मौजूद थे।

113 Views
113 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply