Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

नहाल्दा एवं जलकुंआ में सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

1 min read

खण्डवा- विकास पर्व के दौरान  मांधाता विधायक नारायण पटेल ने ग्राम जलकुआं में आयोजित कार्यक्रम में 451.56 लाख रूपये लागत की ग्राम जलकुआं से भूरलाय तक 3.36 कि.मी. मार्ग का भूमिपूजन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष पर्यटन विकास निगम नरेंद्र सिंह तोमर, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, सेवादास पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो विकास कार्य किए है उनके बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

इसके अलावा खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा ने जिले के ग्राम नहाल्दा में आयोजित कार्यक्रम में 279.39 लाख रूपये लागत से 3.30 कि.मी. लंबाई की निर्मित होने वाली नहाल्दा से जूनापानी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

70 Views

Leave a Reply