Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

प्रधानमंत्री श्री मोदी 12 अगस्त को सागर में करेंगे संत रविदास मंदिर का भूमि-पूजन

2 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रसन्नता और आनंद का विषय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर में संत शिरामणि रविदास महाराज के मंदिर निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी अद्भुत संत थे।

भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों तथा विशेषकर “सियाराम मैं सब जग जानी” के भाव को मानकर संत रविदास ने न केवल भक्ति अपितु सेवा का भी एक नया इतिहास रचा। “ऐसा चाहूँ राज मैं जहाँ मिलै सबन को अन्न-छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न” और “मन चंगा तो कठौती में गंगा”, “प्रभुजी तुम चंदन हम पानी-जाकी अंग-अंग बास समानी”- प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा- प्रभु जी तुम दीपक हम बाती-जाकी जोति बरै दिन राती” जैसे समरसता के अद्भुत संदेशों और अपने सेवाभाव से संत रविदास जी ने ऐसे भाव का सृजन किया जिससे कई राजा-रानी उनके शिष्य बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। राज्य सरकार सागर में उनका एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है। संत रविदास जयंती पर मैंने इस आशय की घोषणा की थी, यह घोषणा अब साकार हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग पाँच स्थानों से आज पाँच यात्राएँ आरंभ हो रही हैं। गाँव की मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित करते हुए तथा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए यह यात्राएँ सागर पहुँचेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे सिंगरौली से यात्रा प्रारंभ करेंगे। सिंगरौली के साथ-साथ ये यात्राएँ धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से भी आरंभ हो रही हैं।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply