Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

थल सैनिक शिविर के लिए एनसीसी कैडेट्स का चयन शुरू

1 min read

खंडवा- 36 एमपी बटालियन खंडवा द्वारा जुनापानी स्थित स्व. हुकमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में चल रहा है। थल सैनिक शिविर में हिस्सा लेने वाली टीम के चयन के लिए एनसीसी ग्रुप इन्दौर से 1 म.प्र. गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल समीर चौधरी, 2 म.प्र. आर्मर्ड स्क्वाइन के कमान अधिकारी कर्नल सलील विष्ट और खंडवा स्थित 36 म.प्र. एन. सी. सी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संदिपन भटटाचार्य के अलावा 03 जेसीओ और 03 एनसीओ की टीम बनायी गई है।

टीम चयन प्रक्रिया के बाद अन्त: ग्रुप प्रतियोगिता रायपुर में भाग लेने वाली टीम का चयन कर ग्रुप हेडक्वाटर इन्दौर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा और खरगोन जिलों के
कैडेट भाग ले रहें है। इसके अलावा थल सैनिक शिविर में इन्दौर, उज्जैन, रतलाम, नीमच बटालियनों के कैडेटस प्रशिक्षण ले रहे है और अगस्त के प्रथम सप्ताह में रायपुर में होने वाले अन्त: ग्रुप प्रतियोगिता में सम्मिलित होगें।

114 Views

Leave a Reply