Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

जब हमें कोई नहीं देखता तब हम स्वयं को देखते है, हमेशा ईमानदार रहे

3 min read
Text Size:
एयरफोर्स, पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी के जवान रहे मौजूद
बैतूल- जिले में राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अंगीकार दिवस बैतूल सांस्कृतिक समिति द्वारा आमला थाना परिसर में गरिमामय कार्यक्रम के बीच मनाया। यह पहला मौका था जब आमला में राष्ट्र ध्वज का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। एयरफोर्स, पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, शिक्षक, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी, समाजसेवियों की मौजूदगी में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत के बीच केक काटा गया और एक दूसरे को तिरंग बैच लगाकर शुभकामनाएं दी गई। परिसर में मौजूद अधिकांश लोग पहली बार अपने राष्ट्र ध्वज का जन्मदिन मनाते हुए गर्वानुभूति कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर सोनू यादव एअर फोर्स स्टेशन आमला ने कहा कि वह भी इस बात से अनभिज्ञ थे कि राष्ट्र ध्वज को अंगीकार किया गया था। उन्होंने कहा कि दो बातों का हमेशा ध्यान रखे कि हर काम ईमानदारी से करें और जब आपकों कोई नहीं देख रहा होता है, तब आप स्वयं खुद को देखते है। कार्यक्रम में नगर पालिका आमला के अध्यक्ष नितिन गाडरे, आरपीएफ थाना प्रभारी आरके बनकर, लायंस क्लब आमला सार्थक के अध्यक्ष अनिल सोनी, वरिष्ठ पार्षद ओमवती विश्वकर्मा, एएसआई रामेश्वर सिंह, मूलचंद अनंत, प्रहलाद सिंह, महावीर हनुमान गौशाला समिति अध्यक्ष राजीव मदान, समाजसेवी मनोज वाधवा, ऑटो एम्बुलेंस आमला के संयोजक समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा, अकरम खान, दिलीप चौकीकर,ऑटो एम्बुलेंस चालक विजय बेडरे, सुनील जरिया, फरीद, प्रधान आरक्षक रामराव, आलोक, नीलेश आरक्षक मंगेश, नागेन्द्र, रोहित, रामराव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
हर वर्ष तिरंगे का अंगीकार दिवस मनाने का लिया संकल्प
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा दस वर्ष पहले जिला मुख्यालय पर तिरंगे का अंगीकार दिवस मनाने की शुरुआत की थी। जिले में गरिमामय कार्यक्रमों में यह दिन विशेष मनाकर लोगों को राष्ट्रध्वज अंगीकार दिवस मनाने प्रेरित किया जा रहा है। राष्ट्रध्वज के वर्तमान स्वरुप को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष गौरी पदम द्वारा दी गई। आरपीएफ टीआई आरके बनकर ने राष्ट्रध्वज में प्रयुक्त केसरिया, सफेद एवं हरे रंग व अशोक चक्र के संदर्भ में जानकारी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने संस्था द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आमला में भी देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों के साथ-साथ जीवन रक्षा प्रकल्प ऑटो चालकों के माध्यम से चलाया जा रहा है। राष्ट्र ध्वज अंगीकार दिवस थाने में अब प्रतिवर्ष मनाया जाएगा साथ ही एयर फोर्स स्टेशन आमला में भी इसे मनाने की पहल होगी, यह बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन के लिए एक और सफल कदम है। इस दौरान केक काटा गया और अतिथियों सहित परिसर में मौजूद सभी लोगों को तिरंगा बैच लगाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मेंं कार्यक्रम संयोजक मनोज विश्वकर्मा, संस्था सचिव भारत सिंह पदम, सदस्य शिवानी मालवी, मेहरप्रभा परमार, प्रचिति कमाविसदार, लीना देशकर, कृशांत कमाविसदार का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज विश्वकर्मा एवं आभार श्रीमती पदम ने व्यक्त किया।
राष्ट्र रक्षा मिशन-2023 का आगाज
हमेशा की तरह से बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के राष्ट्र रक्षा मिशन का आगाज भी कार्यक्रम के साथ हुआ। इस वर्ष बैतूल की बेटियां चीन-म्यानमार सरहद पर रक्षा बंधन मनाने जा रही है। 30-31 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में अंतराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों के साथ संस्था का 15 सदस्यीय दल रक्षाबंधन का पर्व मनाएगा। राष्ट्रध्वज अंगीकार दिवस के साथ राष्ट्र रक्षा मिशन के 24 वें पड़ाव के लिए आगाज भी किया गया।
75 Views
What do you think?

Leave a Reply