मुख्यमंत्री श्री चौहान से हमीदिया महाविद्यालय की अमृत महोत्सव समिति ने की भेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल की अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने निवास कार्यालय में भेंट की। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अगस्त माह में महाविद्यालय का ‘अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को आयोजन समिति के सदस्यों ने अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्राचार्य डॉ. पुष्पलता चौकसे, जन-भागीदारी समिति के अध्यक्ष  देवेंद्र रावत, संयोजक प्रो. मनोज अग्निहोत्री, महाविद्यालय के वरिष्ठ पूर्व-छात्र  भरत चतुर्वेदी,  सुरजीत सिंह चौहान,  शुभम चौहान तथा  देवेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!