Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

फल फ्रूट के पैसे मांगे तो दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

2 min read
Text Size:

देवास- जिले के ग्राम चापड़ा में फल फ्रूट की दुकान लगाने वाले युवक पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।रात 10.30 बजे कपिल पिता संतोष वैष्णव एवं पंकज पिता राजू वैष्णव नाम के बदमाशों ने एक दलित परिवार के रोहित धानक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि रोहित की हालत काफी नाजुक हो गई।
मामला यह है कि कपिल और पंकज रात्रि में रोहित धानक की दुकान पर फल खरीदने गए। जब रोहित ने उनसे फल देकर पैसे की मांग की तो पंकज और कपिल ने गाली गलौज की। उसके बाद कपिल और पंकज ने रोहित से 1000 मांगे। जब रोहित ने देने से मना किया तो अपशब्दों का उपयोग कर रोहित पर हमला कर दिया।

बाद में पंकज ने अपनी गाड़ी से पाइप निकालकर पाइप से सिर पर हमला कर दिया। रोहित को सिर में काफी गंभीर चोट लगी तथा शरीर पर भी चोट आई। जिससे रोहित घायल होकर नीचे गिर गया। जब यह बात किसी ने रोहित के घर पर बताई तो उसका भाई रवि धानक मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने रवि धानक की बाइक पर भी तोडफ़ोड़ कर दी और जाते-जाते धमकी देकर गए कि कि यहां फल फ्रूट की दुकान लगाई तो तुम्हें जान से मार देंगे। रवि धानक ने अपने भाई को जैसे तैसे पास के अस्पताल लेकर गया। जहां से देवास रैफर कर दिया। घायल रोहित का इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार रोहित के परिजनों ने बागली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। जहा पुलिस ने आरोपियों पर 327, 324, 323, 294, 506 एवं 427 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply