खजुराहो में भी होगी मैराथन-प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पचमढ़ी मैराथन में 4 वर्ष के बच्चे से 75 वर्ष के बुजुर्ग ने लगाई दौड़
पचमढ़ी में 17 दिसंबर को अल्ट्रा मैराथन भी होगी
देशभर से 1350 धावकों के साथ पाँचवें संस्करण का हुआ सफल आयोजन

खजुराहो में भी होगी मैराथन

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पचमढ़ी मैराथन की सफलता को देखते हुए खजुराहो में भी 11 फरवरी, 2024 को मैराथन का आयोजन होगा। पचमढ़ी में ही 17 दिसंबर को एक अल्ट्रा मैराथन (30, 60 ओर 90 किलोमीटर) होने जा रही है, जिसके रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने सभी धावकों से मैराथन में भाग लेने का आग्रह भी किया।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) और जिला प्रशासन नर्मदापुरम के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) द्वारा रविवार को पचमढ़ी में हुई। मैराथन में देशभर से 1350 धावकों ने हिस्सा लिया और पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर श्रेणियों में दौड़ लगाई।

मैराथन के विजेता

  • 42 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता पी. सेल्वन

  • 42 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता सुश्री निकिता मण्डलोई

  • 21 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता श्री रमनजीत

  • 21 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता सुश्री युविका मेरोथेन

  • 10 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता दत्ता कुमार

  • 10 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता सुश्री कविता शर्मा

  • 5 किलोमीटर (पुरुष) में प्रथम विजेता संभव मिश्रा

  • 5 किलोमीटर (महिला) में प्रथम विजेता सुश्री दिव्यांशी

116 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!