Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

पांच दिन से बिजली गुल, पानी भी नहीं मिला

1 min read
Text Size:

विद्युत कंपनी के दफ्तर का घेराव करने आई बैरागढ़ की महिलाएं

अनोखा तीर, हरदा। बीते चार-पांच दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली पानी व्यवस्था के हाल-बेहाल हैं। यहां गत 5 दिनों से बैरागढ़ क्षेत्र में बिजली गुल रहने और पानी न मिलने से महिलाओं का आक्रोश भड़क उठा। यहां की नाराज दर्जनों महिलाओं ने शाम के समय बिजली कंपनी के दफ्तर का घेराव कर अपना आक्रोश जताया। महिलाओं ने कहा कि भारी बारिश के बीच बिजली न मिलने से हमें रात में बड़ी समस्या हो रही है। यहां नलों से भी शुद्ध पेयजल न आने से हमें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

क्षेत्र की महिलाएं सुबह स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के कृषिमंत्री कमल पटेल से मिली और अपनी समस्या बताई। तब श्री पटेल ने उन्हें शाम तक व्यवस्था सुधरने और बिजली आने का आश्वासन दिया था। मगर जब शाम को भी व्यवस्था न सुधरी तो उनका धैर्य जवाब दे गया

97 Views
What do you think?

Leave a Reply