Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश सीहोर

गोपालपुर में जनदर्शन में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान

1 min read
Text Size:

ग्रामवासियों ने किया अभूतपूर्व स्वागत

मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड-शो हेलीपेड से प्रारंभ हुआ। जन-दर्शन में भेरूंदा की लगभग 30 से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। विभिन्न संस्थाओं ने ढोल ढमाकों, नृत्य मंडलियों के साथ विकास रोड शो सहभागिता की।

रोड शो में लाड़ली बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। लाड़ली बहनों ने अपने भाई मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी बांधकर स्नेह का विशेष उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छोटी-छोटी बेटियों और बच्चों को दुलार किया और जन-समूह पर फूल की पंखड़ियों की बारिश कर धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद रमाकांत भार्गव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान का पंचायत प्रतिनिधियों, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, नर्सेस, स्वच्छतागृही संगठन, मुस्लिम समाज सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, सरपंच-संघ, व्यापारी-संघों, शिक्षक-संघ, संविदा कर्मियों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता-संघ, रोजगार सहायक-संघ, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठन ने स्वागत किया।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply